Skip to content

Student Rules / छात्र नियमावली

IFN Training Center में पढ़ने वाले हर छात्र को नीचे दिए नियमों का पालन करना होगा।

उपस्थिति व समय

  • कम से कम 75% उपस्थिति ज़रूरी है — इससे कम होने पर परीक्षा में बैठने से रोका जा सकता है।
  • बैच के समय से 5 मिनट पहले पहुंचें। लगातार 3 दिन अनुपस्थित रहने पर कारण बताएं।
  • छुट्टी के लिए पहले से सूचना दें।

व्यवहार

  • शिक्षकों, स्टाफ और साथियों से सम्मान से बात करें।
  • लैब में खाना-पीना, मोबाइल पर गेम / वीडियो और शोर मना है।
  • किसी भी तरह की रैगिंग, अभद्रता या भेदभाव पर तुरंत एडमिशन रद्द किया जा सकता है।

कंप्यूटर लैब

  • कंप्यूटर, सॉफ़्टवेयर और इंटरनेट का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए करें।
  • बिना अनुमति कोई सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल / डिलीट न करें, पेन ड्राइव का उपयोग अनुमति से करें।
  • उपकरण को नुकसान पहुंचाने पर मरम्मत का खर्च छात्र से लिया जाएगा।

ID कार्ड, फीस व परीक्षा

  • संस्थान में ID कार्ड हमेशा साथ रखें।
  • फीस तय तारीख पर जमा करें और रसीद संभालकर रखें।
  • परीक्षा में नकल करने पर परिणाम रद्द किया जाएगा।

शिकायत

किसी भी समस्या के लिए छात्र पोर्टल में "मदद व शिकायत" से या कार्यालय में सीधे संपर्क करें: 9648186793